Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गांधी चौक में हुई सुजला महसत्याग्रह के तहत बैठक 

गांधी चौक में हुई सुजला महसत्याग्रह के तहत बैठक 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। सुजला महसत्याग्रह के तहत स्थानीय गांधी चौक में मीटिंग का आयोजन किया गया। संयोजक श्री राम भामा की देखरेख में हुई मिटिंग में अब तक के आंदोलन की कमियों को समझते, स्वीकार करते हुए आगे हर हालत में सुजला जिला बनवाने की दिशा में बड़े कदम उठाने के अनेक सामूहिक निर्णय लिये गये। उपस्थित सभी जागरूक लोगों ने सभा मंच से नीचे उतर कर एक जाजम पर बैठे कर सामूहिक निर्णय लिया कि मुख्यमन्त्री सुजला अंचल के लाखों लोगों का हक अधिकार देते हुए सुजला जिला यथा शीघ्र बना कर जन भावना का सम्मान करें और हमें उनको चुनावों में एक एक वोट की चोट से हराने को मजबूर ना करे। लाडनूं के संयोजक मो. मुस्ताक् खान कायमखानी, विजय पाल श्योरान, एडवोकेट निरंजन सोनी, मधुसुदन अग्रवाल, नरेंद्र सिंह भाटी, राजू सिंह भाटी, शंकर सिंह आदि ने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर मनीष दाधीच, भागीरथ बिजारणिया, पार्षद दीनदयाल पारीक, शिव सेना के मनोज तिवाडी, भंवर लाल गिलान, विजय सिंह पेंटर, बजरंग दल के मोहित बोचीवाल, अनीता चोधरी, सरोज, रजनी सोनी, एडवोकेट सलीम खां, दीपदास सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

भोपाल पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर जताया शोक