Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सफलता की कहानी

सफलता की कहानी

5 योजनाओं के साथ रवीना के बच्चों को मिला पालनहार योजना का लाभ

अलवर। पंचायत समिति उमरैण की ग्राम पंचायत चांदौली में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान व महंगाई राहत कैम्प में जरूरतमंदों के लिए मददगार साबित हो रहे हैं। कैम्प में पहुंची लाभार्थी दिव्यांग रवीना ने बताया कि उन्हें ग्राम सरपंच के द्वारा सूचना दी गई कि 8 मई को महंगाई राहत कैम्प व प्रशासन गांवों के संग अभियान आयोजित होगा। शिविर प्रभारी द्वारा उन्हें कैम्प में पहुंचने पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। इसी जानकारी में उन्हें पालनहार योजना का पता चला। इस पर उन्होंने शिविर प्रभारी से इस योजना में पंजीकरण का आग्रह किया जिस पर शिविर प्रभारी द्वारा तुरन्त संवेदनशीलता का परिचय देते हुए वहां उपस्थित अधिकारियों को पालनहार योजना में पंजीकरण करने के निर्देश दिये गए। उन्होंने बताया कि मात्र तीन घण्टे में उनके बच्चों का पालनहार में पंजीकरण हो गया। साथ ही महंगाई राहत कैम्प में उन्होंने राज्य सरकार की प्रमुख 5 योजनाओं में रजिस्ट्रेशन कराया। लाभार्थी रवीना ने 5 योजनाओं व बच्चों को पालनहार योजना से जोडने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New 6-lane road : हरियाणा के इस शहर में बनेगा 6 लेन सड़क, फ्लाईओवर और पैदल यात्रियों के लिए नई सुविधाएं