Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मैडीकेयर रिलिफ सोसायटी की बैठक आयोजित

मैडीकेयर रिलिफ सोसायटी की बैठक आयोजित

अलवर। अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर नवीन यादव की अध्यक्षता में राजकीय सैटैलाईट चिकित्सालय काला कुआं अलवर में मैडीकेयर रिलिफ सोसायटी की बैठक आयोजित हुई । बैठक में चिकित्सालय परिसर में मरिजों के हितार्थ हेतु भवन नव निर्माण एवं मरम्मत कार्य, इन्वर्टर बैटरी, सोलर प्लांट, विभिन्न चिकित्सकीय उपकरण, नये कम्पयूटर, एवं बैड शीट क्रय करने हेतु करीब 65-70 लाख रूपये व्यय करने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया। अलवर शहर विधायक संजय शर्मा ने विधायक निधी से चिकित्सालय के लैब हेतु लगभग
11 लाख रूपये की लागत से फुली ओटोमेटड़ बायो कैमेस्ट्री मशीन हेतु सहमति प्रदान की। इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. जी. एस राठौड़ (सदस्य सचिव), डॉ. आलोक शर्मा, आर. एस औला, रामोतार वशिष्ठ सहित चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New 6-lane road : हरियाणा के इस शहर में बनेगा 6 लेन सड़क, फ्लाईओवर और पैदल यात्रियों के लिए नई सुविधाएं