Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जनसुनवाई में मंत्री जूली ने कराया लोगों की समस्याओं का समाधान

जनसुनवाई में मंत्री जूली ने कराया लोगों की समस्याओं का समाधान

अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने सोमवार को मोती डूंगरी स्थित कार्यालय पर जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना।
मंत्री जूली ने जनसुनवाई में बड़ी संख्या में अपनी परिवेदनाओं को लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं को संवेदनलशीलता के साथ सुनकर उनके समाधान के लिए दूरभाष पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण समयबद्ध रूप में करे। उन्होंने कहा कि आमजन के कार्यों को प्राथमिकता से निस्तारित करें तथा लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने जनसुनवाई में पहुंचे गांव बुर्जा निवासी दृष्टिहीन 55 वर्षीय मिटारी व 30 वर्षीय पुत्र पदम की सहायता हेतु पीएमओ को फोन पर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश दिए तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी को गांव भजीट निवासी मंगल राम सैनी को ट्राई साइकिल दिलवाने के निर्देश दिए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New 6-lane road : हरियाणा के इस शहर में बनेगा 6 लेन सड़क, फ्लाईओवर और पैदल यात्रियों के लिए नई सुविधाएं