Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विभिन्न मांगों को लेकर कलाल महासभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर कलाल महासभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन

जयपुर। राजस्थान हैहयवंशी कलाल महासभा जयपुर राजस्थान के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को विभिन्न मुददों को लेकर ज्ञापन दिया, ज्ञापन में बताया कि पिछले दिनों बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा कलाल समाज के अराध्‍यदेव भगवान राजराजेश्वर सहस्रबाहु अर्जुन के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी किये जाने के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर एफआईआर दर्ज की जाये। भगवान राजराजेश्ववर सहस्रबाहु अर्जुन की जयंती पर राजस्थान सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की जाये , कलाल समाज के उत्थान एवं कल्याण के लिए अन्य समाजों की तरह बोर्ड का गठन किया जाये , कांग्रेस पार्टी के संगठन, राजनैतिक नियुक्‍त‍ियों में एवं विधानसभा चुनाव में कलाल समाज के व्यक्‍त‍ियों की ज्यादा से ज्यादा सहभागिता सुनिश्चित की जाये। राजस्थान हैहयवंशी कलाल महासभा, जयपुर को बालिका छात्रावास हेतु राज्य सरकार द्वारा रियायत दर पर भूखण्ड का आवंटन किया जाए। इस मौके पर हैहयवंशी कलाल महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष कन्हैया लाल पारेता, महामन्त्री उत्तम चन्द चौधरी ,उपाध्यक्ष कमलकिशोर जायसवाल , राज्यसरकार के वरिष्ठजन कल्याण बोर्ड सदस्य माया सुवालका, अशोक गुप्ता, गोविंद नारायण जायसवाल, वेदप्रकाश जायसवाल, राजपाल जायसवाल, डॉ अरविंद जायसवाल प्रदेश सचिव(OBC) राजस्थान, कोटा समाज अध्यक्ष राहुल पारेता, विनोद पारेता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New 6-lane road : हरियाणा के इस शहर में बनेगा 6 लेन सड़क, फ्लाईओवर और पैदल यात्रियों के लिए नई सुविधाएं