चुरू
युवक के अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा गले में लगाकर जीवनलीला समाप्त कर
संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

रतनगढ़। शुक्रवार शाम शिवबाड़ी के पास एक युवक के अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा गले में लगाकर जीवनलीला समाप्त कर लेने के बाद शनिवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। सब इंस्पेक्टर माणकलाल डूडी ने बताया कि परिजनों के अनुसार 22 वर्षीय अंकित उर्फ बंटी सैनी पुत्र रामावतार सैनी शुक्रवार दोपहर दो बजे बाहर से घर आया था। उसके बाद किसी समय उसने छत पर बने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया, मर्ग दर्ज कर ली। उक्त युवक तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता रोड़वेज बस स्टैण्ड पर चाट का ठेला लगाते हैं।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
