Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बस स्टैंड के पास बने नाले का रैंम्प फिर से बनवाने की मांग

बस स्टैंड के पास बने नाले का रैंम्प फिर से बनवाने की मांग

खैरथल

खैरथल कस्बे के मातौर रोड अस्थाई बस स्टैंड एमडीआर रोड नं 25 पर बने नाले का रैंम्प फिर से बनवाने एवं नाले से अतिक्रमण हटाने व नाले को चौड़ा करवाने की मांग कस्बे के वार्ड नं 16 वार्ड व वार्ड नं 18 के वासियों ने मुख्यमंत्री व किशनगढ़ बास विधायक दीपचंद खेरिया एवं जिला प्रशासन से की है । पत्र में बताया गया कि बरसात के दिनों में वार्ड नं16 व वार्ड नं 18 के घरों में बरसाती पानी भर जाता है जिससे पूरा वार्ड बरसाती पानी से जलमग्न एवं टापू बन जाते हैं। जिससे बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है वही दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है , जिससे वार्ड वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बारे में अनेक बार वार्ड वासियों ने नगर पालिका प्रशासन जिला प्रशासन एवं राजस्थान संपर्क पर शिकायत भेजकर अवगत कराया परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई शायद नगरपालिका एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार है । वही कस्बे वासियों में नगरपालिका व सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रति रोष व्याप्त है । वार्ड वासियों ने बरसात से पहले नाले का रैंम्प फिर से बनवाने एवं नाले पर हो रहे अतिक्रमण हटवाने व नाले की चौड़ाई करवाने की मांग की है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने 3% बढ़ाया DA और DR