Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

संयुक्त व्यापारिक महासंघ का व्यापारिक हितों के लिए सांकेतिक धरना आज

संयुक्त व्यापारिक महासंघ का व्यापारिक हितों के लिए सांकेतिक धरना आज


अलवर। संयुक्त व्यापारी महासंघ (रजि.) अलवर की एक आपातकालीन बैठक अध्यक्ष सुरेश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें व्यापारियों की बढ़ती असुरक्षा, ऑनलाइन बैंक ठगी, पुलिस-प्रशासन की निष्क्रियता तथा जिले में बढ़ती चोरी की वारदातों के खिलाफ 28 दिसंबर बुधवार को होपसर्कस के क्रांति चौक पर दोपहर 12 बजे से दो बजे तक सांकेतिक धरना देने का निर्णय किया गया।
महासंघ के महामंत्री राकेश शर्मा ने बताया कि बैठक में महासंघ के व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि, संस्थापक सदस्य, आजीवन सदस्य, मानद सदस्य तथा सभी व्यापारी शामिल होंगे।उन्होंने सभी व्यापारिक संगठनों तथा आमजन से धरने में शामिल होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष का आह्वान किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने 3% बढ़ाया DA और DR