Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सागर जलाशय की नियमित रूप से कराई जाती है साफ-सफाई

सागर जलाशय की नियमित रूप से कराई जाती है साफ-सफाई

एजेन्सी के माध्यम से प्राकृतिक रूप से पानी की स्वच्छता हेतु लगवाई गई हैं डकवीड

अलवर। नगर परिषद आयुक्त मनीष कुमार ने बताया कि नगर परिषद द्वारा सागर जलाशय की नियमित रूप से सागर की साफ-सफाई करवायी जाती है। उन्होंने बताया कि सागर जलाशय में पानी के ऊपर काई की परत ना होकर डकवीड़ है जो पानी की बदबू को दूर कर पानी को प्राकृतिक रूप से जैविक क्रिया द्वारा पानी को स्वच्छ रखने में भी मदद करती है । डकविड को विशेष रूप से एजेन्सी के माध्यम से सागर जलाशय में लगवाया गया है ताकि जलाशय के पानी की स्वच्छता प्राकृतिक रूप से बनी रहे। उन्होंने बताया कि सागर में नियमित रूप से फव्वारे तथा पानी का फिल्टरेशन का कार्य भी नगर परिषद अलवर की निगरानी में करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि सागर जलाशय की स्वच्छता, पानी की फिलटरेशन एवं फव्वारों के संचालन की मॉनिटरिंग निरन्तर की जा रही है। प्रतिदिन रियल टाईम फोटो आदि भी मंगवाई जाती है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New 6-lane road : हरियाणा के इस शहर में बनेगा 6 लेन सड़क, फ्लाईओवर और पैदल यात्रियों के लिए नई सुविधाएं