Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में रजिस्ट्रेशन करवाकर लाभ लेने के लिए आमजन को किया प्रेरित

राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में रजिस्ट्रेशन करवाकर लाभ लेने के लिए आमजन को किया प्रेरित

मुंडावर। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कविता यादव ने मुंडावर उपखंड के ग्राम अजरका एवं दरबारपुर में राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए जाने वाले महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांव के संग अभियान शिविर में लगातार पहुंचकर निरीक्षण कर रही और साथ ही उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों को उपरोक्त कैंपों में अधिक से अधिक भाग लेने तथा राज्य सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं में रजिस्ट्रेशन करवा कर लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रही है। मेजर कविता यादव द्वारा योजनाओ का लाभ लेने वाले लाभार्थियो को गारंटी कार्ड वितरित किए गए
आम लोगों द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रशंसा की गई
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष मुंडावर अखिलेश कौशिक, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष धर्म चंद बोहरा, नेमीचंद सरपंच शीलगांव, सुरेंद्र जाट भगोला, दिलबाग यादव दरबारपुर, सुभाष दरबारपुर सहित बी.डी.ओ. आरती गुप्ता , अतिरिक्त विकास अधिकारी देशराज, तहसीलदार रजनी यादव, नायब तहसीलदार बलवन्त सिंह, सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New 6-lane road : हरियाणा के इस शहर में बनेगा 6 लेन सड़क, फ्लाईओवर और पैदल यात्रियों के लिए नई सुविधाएं