Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भगवान बुद्ध का जीवन सभी के लिए एक प्रेरणा - अशोक गुप्ता

भगवान बुद्ध का जीवन सभी के लिए एक प्रेरणा - अशोक गुप्ता


- भगवान बुद्ध जयंती पर निकाली शोभायात्रा
अलवर। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता के नेतृत्व में अलवर शहर में भगवान बुद्ध जयंती के अवसर पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा की गई व सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की तथा भगवान बुध्द की प्रतिमा को माला पहनाकर व चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने अपने संबोधन में बताया कि भगवान बुद्ध का जीवन हम सबके लिए एक प्रेरणा व आदर्श है जिसका अनुसरण हमें जीवन पर्यंत करना चाहिए व उनके बताए मार्ग पर सदा अग्रसर रहना
ताकि जीवन मे सुख और शांति प्राप्त हो सके। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष देशराज वर्मा जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता, एस.सी. मोर्चा जिला अध्यक्ष सीताराम किराड़, पार्षद देवेंद्र रसगनिया , सुरेश वाल्मीकि, रमेश जाटव विक्की, विजय देवतवाल धर्मवीर जाटव आदि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New 6-lane road : हरियाणा के इस शहर में बनेगा 6 लेन सड़क, फ्लाईओवर और पैदल यात्रियों के लिए नई सुविधाएं