Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कारागृह में बैठे अपराधियों से बात करना पड़ा महंगा, पुलिस ने 20 को किया गिरफ्तार

कारागृह में बैठे अपराधियों से बात करना पड़ा महंगा, पुलिस ने 20 को किया गिरफ्तार

सरदारशहर। पुलिस ने क्राइम एडीजे दिनेश एमएन के निर्देशन पर गुरुवार को दिनभर कार्रवाई करते हुए जेल में बैठे अपराधियों से फोन पर बात करने के आरोप में 16 जनों को गिरफ्तार किया है। वहीं चार जनों को अन्य मामलों में गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी सतपाल विश्नोई ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान में बढ़ रहे अपराधों में कमी लाने के लिए क्राइम एडीजे दिनेश एमएन के निर्देशन में विशेष अभियान चलाकर अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है। जिसके तहत कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दे की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दीनदयाल, श्रवण कुमार, राहुल, रतनसिंह, राजेश मीणा, कैलाश मीणा, प्रमोद मीणा, सत्येंद्र मीणा, सुरेश मीणा, योगेश चौधरी, लालचंद जाट, विजय गुर्जर, आकाश नाई, कमलकुमार सैन, रामलाल स्वामी, सुशीला पत्नी भादरसिंह को जेल में बैठे आरोपियों से बात करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वहीं बिहारीलाल स्वामी, सुनील जाट, जयदेव जाट और परमेश्वर लाल मेघवाल को भी अन्य अलग अलग आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस सभी को उपखंड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर मजिस्ट्रेट के आदेशों पर अग्रिम कार्रवाई करेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

भोपाल पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर जताया शोक