Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया आयोजित

मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया आयोजित

अलवर। जिला कांग्रेस कमेटी, अलवर के जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा के नेतृत्व में स्वायत शासन विभाग द्वारा नगर निगम अलवर में मनोनीत आठ पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने बताया की आज 4 मई सायं 4.15 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एसडीएम ऑफिस में एसडीएम अशोक कुमार त्यागी ने मनोनीत पार्षद रामा देवी चांवरिया, गौरी शंकर विजय, राहुल खान, छंगामल लखेरा, सुनील पाटोदिया, सुदर्शन अरोड़ा, ओम प्रकाश सैनी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने माला व मिठाई खिलाकर स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पार्टी हित में काम करने के निर्देश दिये। नवनियुक्त पार्षदों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा को धन्यवाद दिया और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान श्वेता सैनी, हीरेंद्र शर्मा, शादी खान, बलराम यादव, रिपु दमन गुप्ता, सत्यनारायण शर्मा जयदीप आर्यन, प्रीतम मेहंदीरत्ता, साजिद खान, राकेश बैरवा, रमन सैनी, अजय मेठी, के. के. खंडेलवाल, बिजेन्द्र सैन, नारायण साईंवाल, बीना नरूका, विक्रम यादव, सोनू गोपालिया, वैभव नरूका, धारा सिंह, गोपेश शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, रामगोपाल सोनी, कमल सैन, गुरदयाल सैनी, अशोक नंदा, भगवान सैनी, अविनाश, अशरफ खान आदि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New 6-lane road : हरियाणा के इस शहर में बनेगा 6 लेन सड़क, फ्लाईओवर और पैदल यात्रियों के लिए नई सुविधाएं