Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मुस्लिम तेली बोर्ड के गठन की मांग

मुस्लिम तेली बोर्ड के गठन की मांग



समाज का प्रतिनिधि मंडल सीएम से मिला

खैरथल। मुस्लिम तेली बोर्ड के गठन की मांग को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से तेली समाज का प्रतिनिधि मंडल जयपुर में उनके निवास पर जाकर मिला।
इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में शामिल पूर्व मंत्री अशरफ अली तेली, तेली समाज के प्रदेशाध्यक्ष अब्दुल लतीफ, यूडी खान, इसराइल खान, इरफान खान, उमरदीन तेली ने समस्त तेली मुस्लिम समाज की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर समाज उत्थान के लिए मुस्लिम तेली घाणी बोर्ड के गठन की मांग रखी। साथ ही बताया कि राजस्थान में तेली समाज के 17 लाख से अधिक लोग निवास करते हैं। सीएम ने ज्ञापन लेते हुए मंडल की मांग को सुनकर बोर्ड बनाने के लिए आश्वासन दिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New 6-lane road : हरियाणा के इस शहर में बनेगा 6 लेन सड़क, फ्लाईओवर और पैदल यात्रियों के लिए नई सुविधाएं