खैरथल। खैरथल कस्बे में राजनीतिक उपेक्षा एवं नगरपालिका अधिकारियों की मनमानी के चलते कस्बे के कई वार्डों में दो साल से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद सी सी रोड का निर्माण नहीं हुआ है जिससे वार्डवासियों में नगरपालिका के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। विदित रहे कि कस्बे में दो वर्ष पूर्व एन सी आर योजना के तहत घर घर नल योजना के तहत पेयजल पाइप लाइन डाली गई थी जिससे सी सी रोड तोड़ कर लाइन डाली गई। इस कार्य में रोड क्षतिग्रस्त हो गया परंतु अभी तक वार्डों में नगरपालिका की ओर से सी सी रोड का निर्माण नहीं करवाया गया। कस्बे के वार्ड नंबर 16,18 33,34 के अलावा अन्य कई वार्डों में भी सी रोड की जगह घास उग रही है। जिससे उन पर मक्खी, मच्छर पनप रहे हैं वहीं वार्डों में उबड़ खाबड़ रास्तों पर वार्ड वासियों का पैदल चलना भी दुर्लभ हो रहा है। वार्डवासियों ने कई बार नगरपालिका के अधिकारियों को इस संबंध में अवगत भी कराया परन्तु आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
अलवर
खैरथल कस्बे में पेयजल के लिए खोदी गई सड़कों का नहीं हुआ अभी तक निर्माण


