Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलक्टर के नवाचार 'अभियान सेहत' ने प्रज्ञा का बचाया जीवन

जिला कलक्टर के नवाचार 'अभियान सेहत' ने प्रज्ञा का बचाया जीवन


- चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना का मिला सहारा
अलवर। जिला कलक्टर के नवाचार 'अभियान सेहत' के अन्तर्गत चिन्हित हृदय रोग से पीडित बच्चो को महावीर कॉलेज, महावीर मार्ग, जयपुर में दिनांक 29 व 30 अप्रेल 2023 को आयोजित किये गये निःशुल्क हृदय रोग निदान शिविर में जिला कलक्टर के निर्देशन में निःशुल्क वाहन की व्यवस्था कर भिजवाया गया।
उक्त शिविर मे जांच के बाद सर्जरी योग्य पाये गये 11 में से 8 बच्चो का हृदय रोग का निःशुल्क उपचार / सर्जरी किया जाएगा, जिसकी तिथि शिविर मे ही बच्चो के परिजनो को दे दी गयी है एवं तीन बच्चो को मैडिसन देकर 6 माह बाद फॉलोअप के लिए बुलाया गया है। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार शिविर में बच्चो एवं अभिभावको के लिए आने-जाने की वाहन व्यवस्था एवं नाश्ते व भोजन पानी एवं मैडिसन किट की व्यवस्था निःशुल्क की गयी थी । प्रत्येक वाहन के साथ आरबीएसके चिकित्सक एवं फार्मासिस्ट को भी सहयोग हेतु जयपुर भेजा गया था।
जिला कलक्टर के नवाचार 'अभियान सेहत के तहत स्क्रीनिंग के दौरान ब्लॉक तिजारा में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, नबीनगर में दिल में छेद (सीएचडी) से ग्रसित बच्ची प्रज्ञा जिसका दिनांक 22.04.2023 को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत निम्स हॉस्पिटल जयपुर में निःशुल्क ऑपरेशन करवाया गया। इससे पूर्व में निजी चिकित्सालय मे ऑपरेशन का खर्चा 4-5 लाख रूपये बताया गया था। उक्त बच्ची का चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना द्वारा बच्चे का निःशुल्क ऑपरेशन हुआ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

New 6-lane road : हरियाणा के इस शहर में बनेगा 6 लेन सड़क, फ्लाईओवर और पैदल यात्रियों के लिए नई सुविधाएं