Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गहलोत के 72वां जन्मदिवस को मनाया सदभावना दिवस के रूप में

गहलोत के 72वां जन्मदिवस को मनाया सदभावना दिवस के रूप में

अलवर। मुख्यमंत्री, राजस्थान अशोक गहलोत के 72वें जन्म दिवस को सैनी समाज विद्यार्थी उन्नत शिक्षण संस्थान अलवर द्वारा सदभावना दिवस के रूप में मनाया।
सैनी समाज विद्यार्थी उन्नत शिक्षण संस्थान अलवर के अध्यक्ष विकास बबेरवाल ने बताया कि अशोक गहलोत की स्वस्थ्य एव लम्बी आयु की कामना करते हुए अलवर शहर में विभिन्न स्थानो पर दोपहर 2 बजे गायों को चारा खिलाया तथा सांय 5 बजे सैनी छात्रावास तुलेड़ा रोड़ अलवर में फलदार व छायादार पोघों का पौधारोपण किया गया। तत्पश्चात छात्रावास में गहलोत के 72वें जन्म दिवस पर केट काट लम्बी आयु की कामना की।
72वें जन्म दिवस पर समाज के युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान भी किया गया।
इस अवसर पर श्वेता सैनी (पूर्व प्रत्याशी), मनोनित पार्षद ओमप्रकाश सैनी (ओमी), संस्थान के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सैनी, राष्ट्रीय सैनी सभा के युवा जिलाध्यक्ष मोहन सैनी, पवन सैनी, जितेन्द्र सैनी (जीतू), अमित सैनी, फूले बिग्रेड के पवन सैनी, लवनीश सैनी, मोहित सैनी, योगेन्द्र सैनी, मनोज सैनी, विपिन सैनी, जुगल सैनी, चन्द्रशेखर सैनी, गोलू सैनी सहित समाज के गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश