Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

40 साल पुराने खाता विभाजन में बनी सहमति तो कैंप में खुशी से बांटे लड्डू

40 साल पुराने खाता विभाजन में बनी सहमति तो कैंप में खुशी से बांटे लड्डू

चूरू। राज्य सरकार की अभिनव पहल पर चल रहे प्रशासन गांवों के संग अभियान का जोरदार लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। मंगलवार को राजगढ़ के खुड्डी गांव में हुए शिविर में 40 साल से अटका खाता विभाजन होने से खातेदारों ने खुशी से कैंप में लड्डू बांटे।

राजगढ़ एसडीएम रणजीत कुमार के मुताबिक, करीब चालीस साल से सोहनराम और भाइयों का खाता विभाजन आपसी सहमति नहीं बन पाने के कारण नहीं हो पा रहा था। शिविर में प्रकरण प्राप्त होने पर तहसीलदार इमरान खान, नायब तहसीलदार महावीर गोस्वामी, भू.अ. निरीक्षक दिनेश स्वामी, रवि प्रकाश तथा हल्का पटवारी विनोद पूनिया की समझाईश के बाद इनकी सहमति हुई और खाता विभाजन के लिए प्रस्ताव तैयार कर खाता विभाजन करवाया गया। खाता विभाजन के बाद जैसे ही दस्तावेज सौंपे गए, सोहनराम खुशी के मारे शिविर स्थल पर ही झूमने लगा। परिवार की ओर से अपनी खुशी में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व मौजूद ग्रामीणों को शामिल करते हुए शिविर स्थल पर लड्डू बांटे गए। इस दौरान बीडीओ अमरजीत सिंह बाबल, राजेश पूनियां, पटवारी चन्दा देवी, विपेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, मुकेश स्वामी आदि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

भोपाल पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर जताया शोक