Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
चुरू

30 लाभार्थियों को किया पट्टा वितरण

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
30 लाभार्थियों को किया पट्टा वितरण


सुजानगढ़ (नि.सं.)। प्रशासन शहरों के संग व महंगाई राहत शिविर में आम जनता को राहत मिल रही है। नगरपरिषद कार्यालय में चल रहे स्थायी शिविर में सभापति निलोफर गौरी ने करीब 30 लाभार्थियों को पट्टों का वितरण किया। आयुक्त कमलेश कुमार मीणा की मौजूदगी में पट्टे वितरीत किए गए। इस अवसर पर सभापति निलोफर गौरी ने कहा कि हर व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए मुख्यमंत्री ने जनहित की सोच के साथ इन शिविरों को लगाया, इसलिए अधिक से अधिक लोग इनका लाभ लें। इस दौरान पार्षद आसिफ अली चौहान, जाकिर क्याल, महावीर प्रसाद पाटनी, भींवाराम, रेखाराम मेहरड़ा सहित अनेक लोग मौजूद रहे। इसके बाद सभापति व आयुक्त ने राहत शिविर के लाभार्थियों से बात की और शिविर की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।