Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मधुमेह जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित

मधुमेह जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित

राजगढ़

लायन्स क्लब एवं गुप्ता हॉस्पीटल के संयुक्त तत्वाधान में ब्राह्मण धर्मशाला परिसर में निःशुल्क मधुमेह जांच एवं निदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 76 मरीजों की बी.पी. व शुगर की जांच कर माइक्रोलेव कम्पनी के सौजन्य से निशुल्क दवाईयाँ प्रदान की गईं सर्वप्रथम गुप्ता हॉस्पीटल के प्रबंध निदेशक डा. के. एम. गुप्ता ने फीता काटकर विधिवत कैम्प का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर डॉ अजय यादव एवं माइक्रोलैब कम्पनी के आशीष सैनी की सराहनीय सेवाएं रहीं कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष अजय यादव, प्रांतीय सलाहकार खेमसिंह आर्य, कार्यक्रम संयोजक जिनेन्द्र जैन, मदन लाल शर्मा, जगदीश आर्यभट्ट, एन.एल.वर्मा, जयश्री राजपूत, दुष्यन्त आर्य एवं सुरेश सैन सहित क्लब सदस्यों ने उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश