Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बाबेल चौक पर आमने सामने से टकराई 2 गाड़ियां, गनीमत रही कि नहीं हुआ कोई बड़ा हादसा, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

बाबेल चौक पर आमने सामने से टकराई 2 गाड़ियां, गनीमत रही कि नहीं हुआ कोई बड़ा हादसा, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

सरदारशहर। शहर के बाबेल चौक मेगा हाईवे पर आमने-सामने दो गाड़ियों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ही वाहनों के आगे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और जब भिड़ंत हुई तो तेज आवाज से आसपास के लोग एकदम से सहम गए। लेकिन गनीमत रही कि दोनों गाड़ियों में सवार किसी भी व्यक्ति को इस हादसे के दौरान चोट नहीं आई। हादसे के बाद बाबेल चौक पर मेगा हाईवे के दोनों और वाहनों की लम्बी कतार लग गई। जिसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस थाने के एएसआई रामनिवास मीणा मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली और दोनों वाहनों को सड़क किनारे करवाया। जानकारी के अनुसार एक गाड़ी हनुमानगढ़ की ओर से रतनगढ़ की ओर जा रही थी। वहीं दूसरी गाड़ी रतनगढ़ की ओर से आ रही थी। बाबेल चौक के पास दोनों की भिड़ंत हो गई। वहीं पुलिस के अनुसार गाड़ी चालकों की ओर से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

भोपाल पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर जताया शोक