Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलक्टर ने किया शहर के विकास एवं सौन्दर्यकरण कार्यों का निरीक्षण 

जिला कलक्टर ने किया शहर के विकास एवं सौन्दर्यकरण कार्यों का निरीक्षण 

अलवर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी द्वारा मुख्य अभियंता तथा अन्य तकनीकी अधिकारीयों के साथ नगर विकास न्यास द्वारा अलवर शहर में कराए जा रहे विभिन्न सौंदर्यकरण तथा विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्माणाधीन कार्यालय भवन का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सुगनाबाई धर्मशाला से बिजली घर चौराहे के डिवाईडर कार्य, शहर की मुख्य सड़कों पर डिवाइडर की ऊंचाई बढ़ाने के कार्य का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को डिवाइडर के सिविल कार्य के पश्चात व्यवस्थित रूप से प्लांटेशन के कार्य करवाए जाने हेतु निर्देशित किया ताकि मुख्य मार्गों का सौंदर्यकरण किया जा सके। उन्होंने मोती नगर से बाईपास सड़क को जोड़ने वाले हीराबास नाले के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण कर निर्माण कार्य यथा शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि अंबेडकर नगर में करवाए जा रहे सड़को के डामरीकरण के कार्य शीघ्र पूर्ण करावे व सड़कों के दोनों और पौधारोपण कार्य करवाए। उन्होंने शोपिंग काम्प्लेक्स का विकास कार्य, 200 फुट रोड पर आईलैण्ड के सौन्दर्यकरण कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान न्यास के मुख्य अभियंता पीके जैन, अधीक्षण अभियंता विनीत नगायच, अधिशासी अभियंता योगेंद्र कुमार, कुमार संभव अवस्थी, प्रमोद शर्मा, सहायक अभियंता विनीत कुमार, नगर परिषद आयुक्त मनीष कुमार, परिषद के अधिशासी अभियंता दीपक शर्मा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अरविंद गेट सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश