Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सांसद कार्यालय पर जनसुनवाई कार्यक्रम किया आयोजित

सांसद कार्यालय पर जनसुनवाई कार्यक्रम किया आयोजित

जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना ही मेरा लक्ष्य है - सांसद बालक नाथ

अलवर। हसन खां मेवात नगर स्थित सांसद कार्यालय पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अलवर सांसद महंत बालक नाथ योगी द्वारा जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया गया। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई कार्यक्रमों के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि विशेष कुछ अवसरों को छोड़ते हुए लगभग 4 वर्ष से प्रत्येक महीने की 1 और 15 तारीख को सांसद कार्यालय पर नियमित रूप से जन सुनवाई की जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों पर भरोसा करते हुए लोकसभा चुनावों में राजस्थान सहित अलवर की जनता ने जिस तरह का अभूतपूर्व समर्थन भारतीय जनता पार्टी को दिया था,
उसका सम्मान करते हुए वह नियमित रूप से जनता की सेवा के लिए नियमित उपस्थित रहते हैं ।
उन्होंने कहा कि जिले के मुख्यालय के अलावा विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी उनके द्वारा नियमित रूप से ग्रामीण चौपाल कार्यक्रम आयोजित करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाता है।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त समय समय पर दिल्ली स्थित सांसद कार्यालय पर भी अलवर जिले वासियों की समस्याओं को समाधान करने के लिए वह नियमित रूप से प्रयासरत रहते हैं। आज 2 मई को बहरोड़ विधानसभा का दौरा रहेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है इसके लिए वह निरंतर कार्य कर रहे हैं।
वही वर्तमान में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री के लिए अनर्गल बयानबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नष्ट होने का कारण मोदी की जन हितकारी नीतियों का विरोध और उनका बहिष्कार है। त्रेता युग में भगवान श्री राम जी जब सत्कार्य कर रहे थे तो असुर उनका विरोध कर रहे थे , आज प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त नरेंद्र मोदी निरंतर जनता की सेवा के लिए कार्य कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी निरंतर उन पर दोषारोपण कर रही है। आसुरी शक्तियों से प्रेरित कांग्रेस पार्टी को प्रभु श्री राम के रूप में जनता जरूर जवाब देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मानसिक रूप से दिवालियापन की कगार पर है। देश की जनता कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी, धर्म विरोधी नीतियों को समझ चुकी है, यहीं कारण है कि आज कांग्रेस पार्टी अपने अंत की ओर है जल्द ही राजस्थान की जनता भी कांग्रेस पार्टी को सत्ता से बाहर कर देगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश