Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

समर्थन मूल्य पर सरसों, चना खरीद केंद्र का शुभारंभ

समर्थन मूल्य पर सरसों, चना खरीद केंद्र का शुभारंभ

खैरथल। कस्बे की नई अनाज मंडी में समर्थन मूल्य पर सरसों, चना खरीद केंद्र का शुभारंभ विधायक एवं किसान आयोग के उपाध्यक्ष दीपचंद खैरिया ने मुख्य मंडी प्रांगण खैरथल के कवर्ड आक्शन प्लेट फार्म पर व्यापारियों एवं किसानों की मौजूदगी में किया।
कृषि उपज मंडी समिति खैरथल के सचिव सुरेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि एक मई 2023 को विधायक ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरसों, चना खरीद केंद्र का शुभारंभ कर किसान जगदीश प्रसाद ग्राम चांदपुर की सरसों 19.50 क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करवाई। इस अवसर पर विधायक के साथ खैरथल क्रय विक्रय सहकारी समिति लि के अध्यक्ष रोहिताश्व चौधरी, डिप्टी रजिस्ट्रार नरेश शुक्ला, प्रबंधक रामस्वरूप सिंधु, कृषि उपज मंडी समिति खैरथल सचिव सुरेंद्र कुमार सैनी,पी सी सी सदस्य गिरीश डाटा, नगरपालिका खैरथल के प्रतिपक्ष नेता विक्रम सिंह चौधरी , राजेन्द्र चौधरी, निक्की देवी, खरीद केंद्र प्रभारी बाबूलाल मीणा, मंडी प्रांगण के व्यापारियों सहित किसान उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश