Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

किशनगढ़ बास विधायक दीपचंद खेरिया ने क्षेत्र में जिला ना बनने की अफवाह पर लगाया विराम

किशनगढ़ बास विधायक दीपचंद खेरिया ने क्षेत्र में जिला ना बनने की अफवाह पर लगाया विराम

खैरथल। विधायक दीपचंद खैरिया के निजी मीडिया सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि विधायक दीपचंद खैरिया ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि जिला बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा 17 मार्च को कर दी गई थी। उसके बाद राज्य सरकार को सभी रिपोर्ट भेज दी गई हैं। आने वाली 15 अगस्त को जिला कलक्टर ही खैरथल में ध्वजारोहण करेंगे। विधायक दीपचंद खैरिया ने कहा कि यह अफवाह है दूसरी पार्टी के लोग उड़ा रहे हैं। जिनको खैरथल का जिला बनना रास नहीं आ रहा वहीं ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं। विधायक ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि जल्दी ही जिला बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। विधायक ने यह भी कहा कि जो समाचार अखबारों में वह सोशल मीडिया पर प्रकाशित हो रहे हैं, जिसमें 11 जिले पहले बनने वह 8 जिले बाद में बनने की खबरें छप रही हैं सभी आधार विहीन है इन बातों का कोई आधार नहीं है । जल्दी ही जिलों का नोटिफिकेशन जारी होगा। राज्य सरकार द्वारा जिला कलेक्टर को बैठाने के लिए पूर्ण तैयारियां कर ली गई है। इस मौके पर विधायक ने यह भी कहा कि सभी कार्यालय खैरथल मुख्यालय वह किशनगढ़ बास के आसपास ही रहेंगे सभी कार्यालयों के लिए लगभग जगह तय हो चुकी है। जिन पर जल्द ही कार्यालय स्थापित किए जाएंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश