Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जल जीवन मिशन व ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व्यवस्था के संबंध में बैठक आयोजित

जल जीवन मिशन व ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व्यवस्था के संबंध में बैठक आयोजित

अलवर। अतिरिक्त मुख्य अभियंता एवं प्रभारी जिला अलवर सुभांशु दीक्षित द्वारा अलवर जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत योजनाओं के कार्यों की प्रगति एवं ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की गई। साथ ही एफएचटीसी की प्रगति बढ़ाने एवं गुणवत्तापूर्वक कार्य कराये जाने के निर्देश दिये ।
इसके उपरान्त उन्होंने उमरैण एवं मालाखेड़ा पंचायत समिति में जल जीवन मिशन की संचालित पेयजल स्कीम गोपालपुरा, बास सहोडी, सुकल, अहमदपुर, एवं जमालपुर का निरीक्षण किया तथा ग्रामवासियों से पेयजल सप्लाई के संबंध में बातचीत की। ग्राम वासियों ने पेयजल के बारे में बातचीत करते हुए संतुष्टि जाहिर की।
बैठक में जलदाय विभाग के अति. मुख्य अभियंता पी सी मिढ़ा, अधीक्षण अभियंता के सी मीणा, अधीक्षण अभियंता अनिल कछावा अधिशासी अभियंता अशोक यादव, अधिशासी अभियंता दिव्यांक त्यागी, अधिशासी अभियंता कमल नारंग, अधिशासी अभियंता विकास मीणा, अधिशासी अभियंता रामजीत मीणा, अधिशासी अभियंता मायालाल सैनी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश