Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मंहगाई राहत कैम्प में वितरित किये गारंटी कार्ड

मंहगाई राहत कैम्प में वितरित किये गारंटी कार्ड


चूरू। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रफीक मंडेलिया के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार कीयोजनाओ को आजजन तक पहुंचाने के लिये मंहगाई राहत कैम्प में चूरू शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मो असलम खोकर एवं चूरू देहात ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर घांधू के नेतृत्व मे चूरू शहर व देहात में कांग्रेस पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने सेवा केंद्र लगा कर आमजन को मार्गदर्शन दिया गया। चूरू नगरपरिषद सभापति पायल सैनी, चूरू शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर व देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू ने मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए। चूरू नगरपरिषद सभापति पायल सैनी ने बताया कि महिलाओं के लिए 500 रूपए में गैस सिलेंडर, वृद्ध एवं विशेष योग्यजनों को प्रतिमाह एक हजार रूपए पेंशन, फ्री राशन किट, मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में 25 लाख तक का इलाज के साथ 10 लाख रूपए का दुर्घटना बीमा, शहरी रोजगार गारंटी योजना में 125 दिन का रोजगार सहित प्रतिमाह एक सौ यूनिट तक घरेलु बिजली निशुल्क देने के साथ पशुपालकों को पशुओं के बीमा से लाभान्वित करने का काम राज्य सरकार की जनता के उद्धार एवं जनकल्याण की प्रतिबद्धता है। शहर अध्यक्ष मो असलम खोखर ने कहा कि कैम्प में शामिल सभी दस योजनाएॅ आमजन को महंगाई के इस दौर में राहत देने वाली है। उन्होने बताया कि किसी भी वार्ड का व्यक्ति किसी भी वार्ड में जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। देहात अध्यक्ष किशोर धान्धू ने कहा कि हमारी कोशिश है कि कस्बे का एक भी पात्र व्यक्ति राहत पाने से वंचित ना रह जाए। इसलिए हम सभी अह्म भागीदारी निभाते हुए अधिक से अधिक जरूरतमंद एवं पात्र लोगो को इसके बारे में जागरूक करेंगे तथा राज्य सरकार कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर पार्षद युसुफ खां मोयल, किशनाराम बाबल, यासीन खां, श्रवण बसेर, मूलचंद जांगिड, विमल शर्मा, नत्थू मेघवाल ,शिवकुमार शर्मा, शंकर चावरिया, तारिख खिलजी, एवं संगठन पदाधिकारियो एवं कांग्रेस कार्यकर्ता ने मंहगाई राहत कैम्प में आज जन की बढ चढकर मदद की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

कोटा की सरकारी जमीनों का बनेगा आनलाइन रिकार्ड, खाली जमीनों से कमाई करेगा कोटा विकास प्राधिकरण