Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सैनी माली समाज ने 12 प्रतिशत आरक्षण को लेकर भरी हुंकार

सैनी माली समाज ने 12 प्रतिशत आरक्षण को लेकर भरी हुंकार

सरदारशहर। सैनी माली समाज ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर सैनी, माली, कुशवाहा, शाक्य व मौर्य समाज को 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग की है। इस मौके पर समाज के लोगों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की और मांगे नहीं मानने पर धरना, प्रदर्शन व जयपुर कूच करने की चेतावनी दी। समाज के लोगों ने अरोदा, भरतपुर बूंदी व उदयपुरवाटी में चल रहे आंदोलन को समर्थन देते हुए बताया कि जातिगत जनसंख्या के आधार पर सरकार तुरंत 12 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा करें। उन्होंने अपनी मुख्य तीन मांगे जिनमें समाज को 12 प्रतिशत आरक्षण देने, आंदोलन के दौरान लगे मुकदमे वापस लेने व आंदोलन के दौरान मृतक मोहनलाल सैनी के परिवार को उचित मुआवजा तथा सरकारी नौकरी देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में महावीर माली, अजय कुमार सैनी , राजकुमार सैनी, कपिल टाक, विकास टाक, जितेंद्र तंवर, मनोज चूनवाल, माणक बालाण, महावीर पापटान, गंगाधर टाक, बनवारी मारोठिया, संपत राकसिया, आनंद पापटान, चंदनमल तंवर, बाबूलाल राकसिया व संपत तंवर, सहीत अनेक लोग शामिल रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

कोटा की सरकारी जमीनों का बनेगा आनलाइन रिकार्ड, खाली जमीनों से कमाई करेगा कोटा विकास प्राधिकरण