Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विधायक पहुंचे आवास पर, तो सांसद पहुंचे घटना स्थल ज्वैलर्स फर्म पर फायरिंग का मामला

विधायक पहुंचे आवास पर, तो सांसद पहुंचे घटना स्थल ज्वैलर्स फर्म पर फायरिंग का मामला


सुजानगढ़ (नि.सं.)। शहर में गांधी चौक के पास स्थित जेडीजे ज्वैलर्स फर्म पर फायरिंग के प्रकरण को लेकर सांसद राहुल कस्वां घटना स्थल पहुंचे और व्यापारी पवन सोनी से घटना की पूरी जानकारी ली। व्यापारी ने कहा कि गांधी चौक से पुलिस थाना मांडेता क्षेत्र में चला गया है, जिसके चलते बाजारो में अपराधी बैखौफ हो गए हैं। इसलिए बाजार में पुलिस चौकी अत्यंत आवश्यक है। जिस पर सांसद ने एसपी व अन्य अधिकारियों से बात कर व्यवस्था करने के लिए कहा। पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, भाजपा नेता प्रहलाद जाखड़, विजय चौहान, उप नेता प्रतिपक्ष रिछपाल बिजारणिया सहित अनेक लोग सांसद के साथ रहे।
इसी प्रकार कांग्रेस विधायक मनोज मेघवाल भी ज्वैलर पवन सोनी के घर पहुंचे और उनसे घटना के बारे में जानकारी ली। जिस पर ज्वैलर ने कहा कि बाजार में पुलिस चौकी आवश्यक है। पवन सोनी ने बताया कि हमारी फर्म सुजानगढ़ में सबसे ज्यदा टेक्स भरती है और अगर सरकार हमारी सुरक्षा नहीं कर पाती है, तो ये काफी गलत बात है। पवन सोनी ने कहा कि मैंने 12 साल पहले सालासर रोड़ स्थित जमीन पर पट्टे की फाईल लगाई थी, लेकिन हमें नगरपरिषद प्रशासन सहयोग नहीं करता। उल्टा नोटिस देकर परेशान किया जाता है। पवन सोनी ने कहा मेरे दो पट्टे कोमर्सियल हो गए, लेकिन दो अन्य पट्टे कोमर्सियल होने बाकी हैं। इस पर विधायक ने कहा कि पहले के ले आउट में ओएफसी का मामला था, अब जल्दी ही ये काम हो जायेगा। विधायक मनोज मेघवाल ने फायरिंग की घटना की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों से भी मैंनेक बात की है और जल्दी ही समस्त आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात पुलिस ने की है। इस दौरान जिला प्रवक्ता मोहम्मद ईदरीश गौरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप तोदी, उप सभापति अमित मारोठिया, विद्याधर बेनीवाल, रामावतार शर्मा, मुकुल मिश्रा, संतोष शर्मा, कुंदन जोशी आदि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

कोटा की सरकारी जमीनों का बनेगा आनलाइन रिकार्ड, खाली जमीनों से कमाई करेगा कोटा विकास प्राधिकरण