Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कृषि मंडी में 60 फीट सड़क नहीं बनाने पर व्यापारियों ने जताया विरोध

कृषि मंडी में 60 फीट सड़क नहीं बनाने पर व्यापारियों ने जताया विरोध

सरदारशहर। कृषि उपज मंडी में 1 करोड़ की लगात से 5 किलोमीटर सड़क बनाई जा रही है। जिसको लेकर गुरूवार को अनाज व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि टेंडर में सड़क दुकान 94 से 105 तक 60 फूट काली सड़क दिखाई गई। जबकि ठेकेदार के द्वारा सही 20 से 25 फीट के दायरे में सड़क बनाई जा रही है। दुकानदार रामनिवास देरासरी ने बताया कि ठेकेदार व संबधित अधिकारियों की मिली भक्त से सड़क का दायरा कम किया गया है। जबकि कागजों में 60 फीट दिखाई हुई है। अगर समय रहते हुए सड़क को नहीं बनाई गई तो आंदोलन किया जायेगा। एईएन ओमप्रकाश ने बताया कि जो भी कार्य अभी तक हुआ है।नियमानुसार किया जा रहा है। अगर कही पर भी कौताही बरती गई तो संबधित फर्म के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। रजीराम सारण ने बताया कि बार-बार ठेकेदार को अवगत करवाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसके बारे में मंडी सचिव कमलकिशोर सोनी ने बताया कि संबधित फर्म के द्वारा किए गए कार्य का निरीक्षण किया जायेगा। उसी के बाद भी पता चल जायेगा कार्य कैसा किया जा रहा है। इस मौके पर कुंभाराम, मजीतसिंह, मनोज व्यास, आदम, रजीराम, सीताराम, कुंभाराम आदि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

कोटा की सरकारी जमीनों का बनेगा आनलाइन रिकार्ड, खाली जमीनों से कमाई करेगा कोटा विकास प्राधिकरण