Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नगर परिषद और नगर विकास न्यास की टीम ने किया निरिक्षण 

नगर परिषद और नगर विकास न्यास की टीम ने किया निरिक्षण 

अलवर

इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना के तहत शहर के खुदनपुरी में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देश पर नगर परिषद और नगर विकास न्यास की टीम ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया इस दौरान टीम में न्यास सचिव जितेंद्र सिंह नरूका और नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट मौजूद रहे। इसके अलावा इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना की सह प्रभारी कृति विजय सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट ने बताया कि इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना के तहत जोहड़ में विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसके बाद यहां पार्क विकसित किया जाएगा, साथ ही इसका सौंदर्यीकरण भी किया जाना है। वही योजना की सह प्रभारी कृति विजय ने बताया कि समय-समय पर इसके सहित अन्य साइट का निरीक्षण किया जा रहा है ताकि विकास कार्य नियमित रूप से चलता रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने 3% बढ़ाया DA और DR