Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ग्राम विकास अधिकारियों ने धरना स्थल पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

ग्राम विकास अधिकारियों ने धरना स्थल पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

सरदारशहर। शहर के पंचायत समिति के आगे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम विकास अधिकारी संघ के बैनर तले ग्राम विकास अधिकारियों का धरना गुरूवार को भी जारी रहा। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का आमजन को लाभ देने के लिए महंगाई राहत शिविर का शुभारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री के साथ सकारात्मक वार्ता होने के बाद राजस्व कर्मचारी तो काम पर लौट गए। वहीं ग्राम विकास अधिकारियों के साथ सरकार की वार्ता सफल नहीं होने के कारण ग्राम विकास अधिकारी महंगाई राहत कैंप का बहिष्कार कर धरने पर बैठे हैं। महंगाई राहत कैंप में ग्राम विकास अधिकारियों के नहीं पहुंचने से इनके द्वारा जो आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जाना है वह काम पूरी तरह अटक गए। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धरने पर बैठे ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश प्रतिनिधि लूणाराम सैनी ने बताया कि ग्रामीण जनों के कोई भी कार्य हो राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ देना हो तो उसमें ग्राम विकास अधिकारी व सरपंच की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इनके बिना ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य अटक जाते हैं। ग्राम पंचायत से होकर ही ग्रामीण जनों को सरकार की योजनाओं के लाभ मिलते है। सरकार द्वारा हमारी मांगों पर अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। जिससे महंगाई राहत कैंप में जो हमारे द्वारा राज्य सरकार की अनेक योजनाओं का लाभ ग्रामीण जनों को मिलना चाहिए वह नहीं मिल रहा है। सरकार के अड़ियल रवैया के कारण आज ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। हमारे धरने पर भी ग्रामीण जन पहुंचकर हम से कह रहे हैं कि हमारा यह काम कर दो। लेकिन हमारे द्वारा उनको मजबूरन कहना पड़ रहा है कि हम हड़ताल पर हैं। राज्य सरकार द्वारा हमारी मांगों पर अभी तक संज्ञान नहीं लिया गया है। हमें मजबूरन होकर धरने पर जाना पड़ा है। आपको बता दें ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे महंगाई राहत कैंप में ग्राम विकास अधिकारियों के नहीं होने के कारण ग्रामीण जन परेशान भी हो रहे हैं। अब देखना यह होगा कि सरकार द्वारा ग्राम विकास अधिकारियों की मांगों पर संज्ञान लेकर सरकार की अनेक योजनाओं का लाभ क्षेत्र की जनता को देने के लिए ग्राम विकास अधिकारियों के साथ किस तरह वार्ता कर आमजन को राहत देने का काम करती है। सरकार द्वारा हमारी मांगों पर अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। जिससे हमारे द्वारा महंगाई राहत शिविर का पूरी तरह बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। जब तक हमारी मांगों पर सरकार द्वारा सकारात्मक रुख अपनाते हुए हमारी मांगों पर संज्ञान नहीं लिया जाएगा। हमारा धरना जारी रहेगा। धरने पर मनोज मेघवाल, दिलीप सारण, हनुमान सिंह ओला, प्रदीप सिंह शेखावत, मुखराम भांभू, हरिराम शर्मा, महेंद्र सिंह राजवी, हरलाल सुंडा, धेलूराम स्वामी, ओम प्रकाश स्वामी, महेंद्र सुथार, महेंद्र मीणा, सोहनलाल मेघवाल सहित ग्राम विकास अधिकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध जता रहे हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

कोटा की सरकारी जमीनों का बनेगा आनलाइन रिकार्ड, खाली जमीनों से कमाई करेगा कोटा विकास प्राधिकरण