Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

भिक्षावृति उन्मूलन उमंग- 1 अभियान हेतू कार्यशाला का आयोजन 1 मई से  से 31मई तक अभियान चलाया जायेगा अभियान

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
भिक्षावृति उन्मूलन उमंग- 1 अभियान हेतू कार्यशाला का आयोजन 1 मई से  से 31मई तक अभियान चलाया जायेगा अभियान

अलवर। आनंद शर्मा जिला पुलिस अधीक्षक अलवर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर द्वारा भिक्षावृति उन्मूलन उमंग-1 का अभियान दिनांक 01.05.2023 से 31.05. 2023 तक चलाया जायेगा जिसके संदर्भ में आज दिनांक 27.04.2023 को सरिता सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अलवर की अध्यक्षता में स्थानीय पुलिस अन्वेषण भवन अलवर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से पुलिस जिले के प्रत्येक थाने के बाल कल्याण अधिकारी, जिला सामजिक कल्याण अधिकारी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, चाईल्ड हेल्प लाईन, बंधुआ मुक्ति मोर्चा अलवर के सदस्यों ने भाग लिया। उक्त अभियान का जिले में सफल आयोजन एवं क्रियान्वति हेतू चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।