Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

देश सेवा हेतु अपने बेटे को समर्पित करने वाले माता-पिता को सलाम- मोहित यादव

देश सेवा हेतु अपने बेटे को समर्पित करने वाले माता-पिता को सलाम- मोहित यादव

बहरोड

पच्चीस अप्रैल को असम के सिल्चर क्षेत्र में ऑन ड्यूटी सीआरपीएफ सिपाही सतबीर यादव की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। पोस्ट मार्टम के बाद मृत शरीर को गुरुवार को कलकत्ता से दिल्ली होते हुए नीमराना तहसील में उनके पैतृक गाँव कायसा लाया गया। तिरंगे में लिपटे हुए सतबीर यादव का मृत शरीर देख उनके परिजनों सहित सभी क्षेत्रवासियों का दिल भर आया सतबीर यादव के अंतिम संस्कार में भारतीय जनता पार्टी के नेता मोहित यादव पहुंचे। उन्होंने शहीद सतबीर यादव को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उनके परिवार का ढाढस बंधाते हुए उनके माता पिता के सम्मान में कहा कि वे धन्य हैं जिन्होंने अपने कलेजे के टुकड़े को देश सेवा के लिए समर्पित किया। उनका यह बलिदान हमारा क्षेत्र सदैव याद रखेगा और सतबीर यादव सदा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। इस मौके पर मोहित यादव के साथ पूर्व मण्डल अध्यक्ष अश्विनी टाइगर, सरपंच नवरत्न, अनिल बोहरा, डॉ जगत, सुनील यादव, मण्डल अध्यक्ष माजरी भी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश