Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला बाल पीडित मुआवजा सहायता समिति की बैठक का आयोजन

जिला बाल पीडित मुआवजा सहायता समिति की बैठक का आयोजन

अलवर

किशोर न्याय समिति राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार गुरुवार को जिला बाल पीडित मुआवजा सहायता समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर की सचिव व अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मीना अवस्थी ने बताया कि माननीय किशोर न्याय समिति, राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार वर्ष 2019 से 2022 तक अलवर में पोक्सो अधि. में दर्ज प्रकरणों में बाल पीडितो को प्रतिकर योजना के तहत मुआवजा दिलवाये जाने हेतु बाल पीडितो के आवेदन व आवश्यक दस्तावेजात तैयार करवाने हेतु उक्त समिति का गठन किया गया है मीना अवस्थी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर ने बताया जिला बाल पीडित मुआवजा सहायता समिति’’ की बैठक में समिति के सदस्य नवीन यादव, अति. जिला मजिस्ट्रेट- सिटी, अलवर, सुरेश कुमार कुडी, अति. जिला पुलिस अधीक्षक, एसआईयूसीएडब्लू, अलवर एवं राजेश कुमार अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, अलवर द्वारा भाग लिया गया। बैठक में पुलिस जिला अलवर एवं भिवाडी में वर्ष 2019 में पोक्सो अधि. में दर्ज एफ.आई.आर की प्रतियाॅ मय सूची प्रस्तुत की गई जिनमें बाल पीडितो को प्रतिकर दिलवाये जाने के लिये आवश्यक दस्तावेजात एवं सूचनायें संकलित करवाने जाने के निर्देश प्रदान किये गये जिससे पूर्ण आवेदन पत्रों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक में निस्तारण हेतु रखा जा सके।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश