Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आज प्रदेश की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण पूरे देश में चर्चा की जा रही है -मंत्री जूली

आज प्रदेश की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण पूरे देश में चर्चा की जा रही है -मंत्री जूली


- ढढीकर में हुई लोक देवता भगवान श्री देवनारायण की मूर्ति स्थापना
अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि आज राजस्थान प्रदेश की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण पूरे देश में चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के आर्थिक उत्थान की बात हो या धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार का मामला हो राज्य सरकार ने प्रदेश में अभूतपूर्व तथा ऐतिहासिक विकास कार्य कराए है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने कार्यकाल में समाज के प्रत्येक उपेक्षित एवं वंचित तबके को सशक्त करने का कार्य किया है। मंत्री जूली गुरूवार को अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गांव ढढीकर में लोक देवता भगवान श्री देवनारायण की मूर्ति स्थापना पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने भगवान श्री देवनारायण का आर्शीवाद लेकर प्रदेश की जनता की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्री देवनारायण और जनता-जनार्दन दोनो के दर्शन होना मेरा सौभाग्य है। उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आपसी मेल-जोल से ऐसे धार्मिक आयोजन निश्चित तौर पर भाईचारे को बढावा देते हंै।

जूली ने विभिन्न विकास कार्यो का किया उदघाटन: केबिनेट मंत्री जूली ने भगवान श्री देवनारायण मूर्ति स्थापना के शुभ अवसर पर अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रवासियों को 10 लाख रूपये की लागत से बनने वाली सडक, इन्टरलोंकिग सडक एवं सिंगल फेज बोरिंग निर्माण कार्य की सौगात दी। जूली ने गांव ढढीकर में राजेश जाटव पूर्व सरपंच के घर से चूहडसिद्ध बाबा की ओर ग्रेवल सडक निर्माण, बाबाजी की ठेकडी से ठेकडों की ओर ढढीकर में ग्रेवल सडक निर्माण, मुख्य सडक सीसी रोड से देवमहाराज के मंदिर की ओर सीसी एवं इन्टरलोंकिंग सडक तथा घाटा ढढीकर मोड पर सिंगल फेज बोरिंग कार्य का उदघाटन किया।
इस अवसर पर महाराज भूरानाथ, महाराज कृष्णनाथ, प्रधान दौलत जाटव, बीरबती, पूर्व प्रधान शिवलाल गुर्जर, सरपंच भौमीराम, ताराचन्द, रामकुवार, जोरमल, मातादीन, हरनारायण, प्रभु, मादाराम, फू लचन्द, रोहिताश, हरीश पटेल, मूलचन्द, लीलाराम लंबरदार, रघुवीर, श्योराम, चेतराम सहित बड़ी संख्या में पुरूष-महिला उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश