Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक आरपी गुप्ता ने की देहदान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक आरपी गुप्ता ने की देहदान


अलवर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक द्वारा देहदान किए जाने के बाद शरीर दिल्ली से अलवर पहुंचा। जहां ईएसआईसी अस्पताल में संघ के कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर शरीर को मेडिकल कॉलेज के सुपुर्द किया गया।
संघ के स्वयंसेवक आरपी गुप्ता के देहावसान के पश्चात उनकी अंतिम इच्छा अनुसार उनके परिवारजनों ने आरपी गुप्ता उम्र 73 वर्ष निवासी गली दोमान, बाग दीवार, फतेहपुरी दिल्ली के शरीर को दधीचि देवदान दिल्ली को सौंपा और दिल्ली से अलवर में नए मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता को देखते हुए दधीचि देवदान दिल्ली ने उक्त शरीर को अलवर ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में भिजवाया और अलवर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय को सूचित किया। अलवर पहुंचने पर ईएसआईसी अस्पताल में संघ के कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पितए कर उक्त आरपी गुप्ता के शरीर को ससम्मान मेडिकल कॉलेज के सुपुर्द किया। इस मौके पर संघ के कार्यकर्ता विजेंद्र खंडेलवाल, नितिन गुप्ता, अश्वनी जावली, डॉ पंकज गुप्ता, सुरेश गुप्ता, सतीश गुप्ता, संजय पंडित, मनोज शर्मा उपस्थित रहे। जिन्होंने ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग की डॉ. सारिका को उक्त शरीर सुपुर्द किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश