Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

महंगाई राहत शिविर का एसडीएम ने किया निरीक्षण

महंगाई राहत शिविर का एसडीएम ने किया निरीक्षण

बीदासर- प्रशासन शहरों के संग व महंगाई राहत कैंपो का बुधवार को उपखंड अधिकारी रमेश कुमार ने निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि कस्बे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पालिका परिसर व अम्बेडकर भवन में चल रहे कैंपो का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और लाभार्थियों को राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। लाभार्थियों को अधिकाधिक लाभ लेने को कहा। नगर पालिका परिसर प्रशासन शहरों के संगअभियान में पट्टा वितरण किया गया। अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि आज बुधवार को अभियान के तहत (69क) के तीन, कृषि भूमि का एक, स्टेट ग्रांट के दो पट्टे वितरण किए गए। महंगाई राहत शिविर में विभिन्न योजनाओं के कुल 6307 गारंटी कार्ड दिए जा चुके हैं। इस दौरान पालिकाध्यक्ष सीताराम भोभरिया, उपाध्यक्ष मेराज उल हसन छींपा आदि उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

कोटा की सरकारी जमीनों का बनेगा आनलाइन रिकार्ड, खाली जमीनों से कमाई करेगा कोटा विकास प्राधिकरण