Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दिन दहाड़े ज्वैलर फर्म पर बदमाशों ने की फायरिंग, व्यापारियों में दहशत एक बदमाश को मौके पर ही दबोचा, एक पुलिसकर्मी फायरिंग में घायल

दिन दहाड़े ज्वैलर फर्म पर बदमाशों ने की फायरिंग, व्यापारियों में दहशत एक बदमाश को मौके पर ही दबोचा, एक पुलिसकर्मी फायरिंग में घायल


सुजानगढ़ (नि.सं.)। शहर के गांधी चौक स्थित जेडीजे ज्वेलर्स शोरूम पर बुधवार को दिनदहाड़े कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में पुलिस कांस्टेबल गोली लगने से घायल हो गया। कुछ दिन पहले ही जेडीजे ज्वेलर्स के प्रोपराइटर पवन सोनी ने सुजानगढ़ कोतवाली थाने में 2 करोड़ की रंगदारी का मुकदमा कथित तौर पर रोहित गोदारा के खिलाफ दर्ज करवाया था। जिसमे पवन सोनी को 2 करोड़ नही दिए जाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी। जिसके चलते उसे पुलिस सुरक्षा भी जेडीजे ज्वेलर्स फर्म पर तैनात की गई थी। बुधवार को मौके पर पैदल ही आए बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कांच के गेट पर की। जिसके बाद तैनात पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों ने आरोपियों को दबोचने के लिए पीछा किया। एक बदमाश को पुलिसकर्मी ने दबोच लिया। जिसे बचाने के चक्कर में आरोपियों ने फायरिंग की, जिसके चलते कांस्टेबल रमेश मीणा को बाजू पर गोली, जिससे वह घायल हो गया। वहीं मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। डीएसपी रामप्रताप विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और एक बदमाश को पुलिस ने दस्तियाब कर लिया है। वहीं घायल पुलिसकर्मी रमेश मीणा का बगड़िया अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस को मौके पर से हथियार मिलने की भी सूचना है। दूसरी ओर इस प्रकरण को लेकर गुरुवार को बाजार बंद को अपील भी को गई है। श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समिति के अध्यक्ष अरविंद सोनी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करवाने के बाद भी फायरिंग की घटना हो जाती है, तो ये काफी शर्मनाक है। व्यापारियों के लिए बाजारों में सुरक्षित माहौल नहीं है, जिसके कारण गुरूवार को बाजार बंद की अपील की गई है और सर्वसमाज से इसमें सहयोग की अपील भी की गई है। दूसरी ओर सुजानगढ़ में रतनगढ़ व अन्य थानों से भी जाप्ता आ गया है। पुलिस मामले पर नजर बनाये हुए हैं। शाम तक मामले में किसी भी प्रकार की अधिकृत जानकारी मीडिया को जारी नहीं की। पकड़े गये आरोपी से पुलिस पूछताछ के आधार पर अन्य बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमें भेजी हुई हैं। पुलिस सघनता से मामले की जांच कर रही है। वहीं एकाएक हुई इस फायरिंग की घटना से व्यापारी और आम लोग सकते में हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

कोटा की सरकारी जमीनों का बनेगा आनलाइन रिकार्ड, खाली जमीनों से कमाई करेगा कोटा विकास प्राधिकरण