Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शुद्ध के लिये युद्ध अभियान

शुद्ध के लिये युद्ध अभियान

अलवर। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, अलवर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अलवर डॉ. अरविन्द गेट के निर्देशन में खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए जिले में चलाए जा रहे शुद्ध के लिये युद्ध अभियान के तहत आज दिनांक 26.04.2023 को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों में मिलावट कि रोकथाम हेतु मैसर्स साक्षी मिष्ठान भण्डार लक्ष्मणगढ रोड बाई पास चौराहा मालाखेडा से मावा मिठाई (बर्फी) एवं मैसर्स दाउद बुर्जा बाई पास मेगा हाइवे बुर्जा से क्रीम का एवं मैसर्स एम मार्ट मालवीय नगर अलवर से घी एवं लाल मिर्च पाउडर का नमूना एवं मैसर्स गुडडू मिल्क डेयरी महवा खुर्द तहसील मालाखेडा से कलाकन्द एवं दूध का नमूना एवं मैसर्स सैनी मिष्ठान भण्डार श्याम गंगा के कारखाने से मावा का नमूना लिया एवं उक्त स्थल पर एल्यूमिनियम के दो केनों में रखे करीब 100 लीटर खटटे एवं दूषित दूध को नष्ट कराया एवं मैसर्स सैनी मिष्ठान भण्डार मालाखेडा से बेसन लडडू का एवं मैसर्स बीकानेर मिष्ठान भण्डार बहरोड से मावा मिठाई बर्फी एवं कलाकन्द का मैसर्स सावंरिया रसगुल्ला भण्डार रीको एरिया बहरोड से कलाकन्द एवं बर्फी - का एवं मैसर्स श्री कृष्णा रसगुल्ला भण्डार काकर दोपा बहरोड से रसगुल्ला एवं कलाकन्द का एवं मैसर्स - श्री जोधपुर स्वीट होम बस स्टैण्ड बहरोड से कलाकन्द का नमूना लिया जाकर जांच वास्ते खाद्य प्रयोगशाला, अलवर में भिजवाये गये। विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच कर उन्हें साफ-सफाई से कार्य करने एवं खाद्य पदार्थो को ढक कर रखते हुये बिक्री करने हेतु निर्देशित किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश