Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

चित्रकार बेटी बिंदु का पेंटिग कला पर्दशनी में चयन

चित्रकार बेटी बिंदु का पेंटिग कला पर्दशनी में चयन

सादुलपुर। सांखू फोर्ट विशव विरासत दिवस के अवसर राजस्थान ललित कला अकादमी तथा तथा पुरातत्व एंव संग्रहालय विभाग राजस्थान जयपुर के सयुंक्त तत्वाधान में आयोजित 12 दिवसीय कला पर्दशनी में चूरू जिले के सांखू गांव के चित्रकार बेटी बिंदु प्रजापत का पेंटिंग में चयन किया गया है।जिसे चित्रकार पर्दशनी जयपुर में हवामहल के प्रथम चौक में लगाई गई।चित्रकार बेटी बिंदु प्रजापत ने बताया कि कला पर्दशनी में प्रदेश के 50 चित्रकारो की पेंटिंग का पर्दशन किया जा रहा है ।उन्होंने बताया कि कला पर्दशनी का उदघाटन 18 अप्रेल मंगलवार को हवामहल के प्रथम चौक पर गायत्री राठौड़(आईएएस)प्रमुख शासन सचिव कला,साहित्य,संस्कृति एंव पुरातत्व विभाग राजस्थान सरकार महेंद्र खड़गावत,निदेशक पुरातत्व एंव संग्रहालय राजस्थान 7 बजे तक दर्शकों के लिए निःशुल्क अवलोकनार्थ खुली रहेगी,जिससे देश विदेश के पर्यटक व दर्शक पेंटिंग का अवलोकन कर सकेंगे।पिता बहादुर मल प्रजापत व माता शारदा देवी ने कहा कि बेटी बिंदु का पेंटिंग में बचपन से रूचि थी।आज पेंटिंग कला पर्दशनी के लिए चयन होने पर बहुत ही खुशी बात है।इस अवसर पर समाज के बालचंद प्रजापत, मानाराम कारगवाल,गुगनराम निमीवाल,चंदु नानवाल,बृजमोहन कारगवाल,डॉ परुषोतम निमीवाल,सरदारा राम सहित आदि ने खुशी जाहिर की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

कोटा की सरकारी जमीनों का बनेगा आनलाइन रिकार्ड, खाली जमीनों से कमाई करेगा कोटा विकास प्राधिकरण