Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बदलते परिवेश में पत्रकारों की जिम्मेदारी बढ़ी है - प्रभारी मंत्री डॉ. कल्ला - श्रमजीवी पत्राकार संघ के 11वें जिला स्तरीय सम्मेलन का हुआ आयोजन

बदलते परिवेश में पत्रकारों की जिम्मेदारी बढ़ी है - प्रभारी मंत्री डॉ. कल्ला - श्रमजीवी पत्राकार संघ के 11वें जिला स्तरीय सम्मेलन का हुआ आयोजन


अलवर। शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. बी.डी कल्ला ने मंगलवार को अलवर में श्रमजीवी पत्राकार संघ के 11वें जिला स्तरीय सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारभ किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने हमारी कलम पुस्तक का विमोचन भी किया।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने श्रमजीवी पत्राकार संघ से जुडे वरिष्ठ पत्राकारों, लेखकों, जनसंचार क्षेत्रा में बेहतर कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर व शॉल ओढाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री डॉ. कल्ला ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्त भ के रूप में मीडिया की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में पत्रकार सम्मान पेंशन, पत्रकारों के बच्चों को छात्रावृति, चिरंजीवी योजना से जोडने जैसे कदम पत्रकार कल्याण हेतु उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अवगत कराकर पत्रकारों की मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जावेगा। उन्होंने कहा कि नव पत्रकारों को अच्छे लेखन के लिए अच्छा साहित्य व इतिहास को पढना जरूरी है। वर्तमान में मीडिया क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिले के समृद्ध सभी पर्यटन स्थल एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को मीडिया के माध्यम से विश्व पटल पर लाने के उद्देश्य से विशेष लेख लिखे जा सकते हैं।
जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कहा कि लोकतंत्र में चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया का अहम स्थान है, जिसे आंख और कान माना जाता है। समाज और राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने पत्रकारों से आव्हान किया कि वे अपनी कलम की ताकत से समाज की सकारात्मक खबरों से रूबरू करावें। पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा ने कहा कि मीडिया में आये समाचार से जन धारणा बनती है। इसलिए समाज के प्रति मीडिया की विशेष जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि समाज में बदलाव के लिए सकारात्मकता की बड़ी आवश्यकता रहती है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन के सकारात्मक प्रयासों में मीडिया के सहयोग की महती आवश्यकता बताई। श्रमजीवी पत्राकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष हरीश गुप्ता ने कहा कि बदलते हुए परिवेश में पत्रकारिता के मूल्यों एवं मापदण्डों पर खरा उतरना बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने पत्रकारों को समाज का चौकीदार बताते हुए कहा कि समाज की आवाज उठाने के लिए समाज के पत्रकारों को सम्बल प्रदान करना होगा। निष्पक्ष पत्रकारिता को जीवित रखने के लिए पत्रकार को अपनी भूमिका निभाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में संवेदना और नैतिकता आवश्यक है।
श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर शर्मा ने श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा पत्रकार कल्याण के लिए की जा रही गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। मंच संचालन शिक्षाविद् दिनेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर बडी संख्या में जिले भर से आए पत्रकारगण उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश