Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एंजल एकेडमी खैरथल की छात्रा इंदिरा प्रियदर्शिनी अवार्ड से सम्मानित

एंजल एकेडमी खैरथल की छात्रा इंदिरा प्रियदर्शिनी अवार्ड से सम्मानित

खैरथल। कस्बे की एंजल एकेडमी विद्यालय की वाणिज्य वर्ग की छात्रा ममता बाबानी पुत्री किशोर कुमार ने सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर इंदिरा प्रियदर्शिनी अवार्ड के तहत राज्य सरकार द्वारा एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया।
इस उपलक्ष्य में किशनगढ़ बास के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भारत भूषण शर्मा ने विद्यालय प्रांगण में सम्मानित किया। इनके साथ ही प्रशांत खंडेलवाल, संदीप गुप्ता, अरविंद कुमार, त्रिभुवन शर्मा, जयसिंह खाम्भरा एवं किशनगढ़ बास से गौरव बत्रा ने छात्रा को सम्मानित किया। विद्यालय प्राचार्या ज्योति आड़तानी ने बताया कि विद्यालय में प्रतिवर्ष मेघावी विद्यार्थियों का पुरस्कार हेतु चयन किया जाता है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश