Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अल्पसंख्यक जनचेतना अभियान के तहत द्वितीय कार्यक्रम किया आयोजित

अल्पसंख्यक जनचेतना अभियान के तहत द्वितीय कार्यक्रम किया आयोजित

अलवर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलवन्त सिंह के नेतृत्व में भाजपा द्वारा चलाये जा रहे जन जागृति अभियान के तहत भाजपा अल्पसंख्यक ’’अल्पसंख्यक जन चेतना अभियान’’ के तहत द्वितीय कार्यक्रम मुख्य गुरूद्धारो के पास किशनगढ़ बास में आयोजित किया गया।
जिसके तहत अल्पसंख्यक समाज के लोगों को केन्द्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यको के लिये चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु पुस्तिका वितरित की तथा योजनाओं का लाभ उठाने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर समाजसेवी सरदार बन्ना सिंह, गोमी सिंह, सेठी सिंह, श्यामू सिंह, राहुल सिंह ने कुलवन्त सिंह को शाल उढ़ाकर व भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अलवर (दक्षिण) के जिला उपाध्यक्ष सुखपाल सिंह साथ रहे।
इस कार्यक्रम में किशनगढ बास के सेकड़ों अल्पसंख्यक समाज की महिला एवं पुरूषों ने भाग लिया जिसमें मुख्यरूप से गुरूमीत सिंह, गोल्डी सिंह, सोनू सिंह, श्यामू सिंह, राहुल सिंह, मनजीत सिंह ने भाग लिया।
जन जागृति अभियान के तहत भाजपा अल्पसंख्यक ’’अल्पसंख्यक जन चेतना अभियान’’ अलवर जिले की प्रत्येक विधानसभा में चलाया जाकर इसी प्रकार लोगों को जागरूक किया जायेगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश