Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बहराणा साहिब में भगवान झुलेलाल के भजनों पर थिरके श्रद्धालु

बहराणा साहिब में भगवान झुलेलाल के भजनों पर थिरके श्रद्धालु

खैरथल। कस्बे के आनंद नगर कॉलोनी स्थित झुलेलाल मंदिर में झुलेलाल सेवा मंडल की ओर से पूज्य बहराणा साहिब का आयोजान किया गया। झूलेलाल मंदिर के व्यवस्थापक अर्जुनदास बाबानी व महेश आड़तानी ने बताया की कस्बे की आनंद नगर कॉलोनी स्थित झूलेलाल मन्दिर में बाबा शीतलदास लालवानी के सानिध्य में एवं पूज्य सिंधी पंचायत खैरथल अध्यक्ष मुखी मनोहरलाल रोघा के नेतृत्व में बाबा नेणुमल साहिब की 13 वीं बरसी उत्सव के तहत झुलेलाल सेवा मण्डल की ओर से शनिवार रात्रि 8 बजे विधि पूर्वक पूजा-अर्चना कर पूज्य बहराणा साहिब का आयोजन किया गया। आयोजित बहराणा साहिब में झुलेलाल सेवा मंडल के बाबा दयालदास प्रदनानी ने गणेश स्तुति से संकीर्तन की शुरुआत की। मन्नू मंघवानी ने ओ लाल मुहिंजी पत रखियो झुलेलालण, तुलसी भूरानी ने ठार झूले ठार पहिंजे बचणन खे ठार, चतर ज्ञानवानी ने आयोलाल झुलेलाल सहित कई भक्तिमय भजनों पर सभी को झुमने पर मजबूर कर दिया।इसके बाद 'आयो झूलेलाल' सहित अन्य सिधी भजनों पर युवक-युवतियों ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत मे झुलेलाल भगवान की आरती के बाद पल्लव पाकर एवं प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस दौरान भाजपा पुरुषार्थी प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष सेवक लालवानी, लजपत निहलानी, महेश आढ़तानी, पार्षद जाजन मुलानी, बूलचंद मानवानी, धर्मदास तलरेजा, श्याम मंघनानी, राजा मंगलानी, लालचंद माखीजा, मुरलीधर मानवानी, फरसराम बाबानी, गोपाल शर्मा, किशोर माखीजा, प्रेम प्रदनानी, प्रकाश बाबानी, नारू रोघा, सुरेश चंद, भीष्म माखीजा, देवीदास भगत, प्रदीप गुरनानी, विजय मंघनानी, हरीश शर्मा, लक्ष्मण कटहरा, प्रकाश चंद, दीपू लालवानी, दीपू ज्ञानवानी, कमल, हर्ष लालवानी, श्याम केवलानी, पवन माखीजा, मुरली मुंजवानी सहित अनेको सेवादारों ने व्यवस्थाओ को बनाये रखा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश