Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सांसद ने किया अलवर ग्रामीण का दौरा पंचायतों के विकास कार्यों के लिए की 88 लाख रुपए की घोषणा

सांसद ने किया अलवर ग्रामीण का दौरा पंचायतों के विकास कार्यों के लिए की 88 लाख रुपए की घोषणा


अलवर। अलवर ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े विभिन्न गांव का अलवर सांसद महंत बालक नाथ योगी ने दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की
मोहब्बतपुर, पृथ्वीपुरा, सारंगपुरा , परसा का बास, माधोगढ़, अकबरपुर, खेड़का , माचडी ,पलखड़ी इत्यादि ग्रामीण पंचायतों में केंद्रीय जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्टी को किसान जनविरोधी सरकार बताते हुए उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
इस दौरान उन्होंने विभिन्न पंचायतों के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 88 लाख रूपये की घोषणा करते हुए विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीण पंचायत क्षेत्रों में विकास के अभाव में किसान और आम जनता की दयनीय हालत पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार के लगभग 5 वर्ष पूर्ण होने को है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की समस्याएं यथावत बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के झूठ को सामने लाने और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार कि विकासवादी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए वह निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी के विकास के मंत्र के आगे कांग्रेस के सभी हथकंडे असफल सिद्ध होंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में राजस्थान में भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा पूर्व में आयोजित कैंपों में पंजीयन के बाद भी आज तक आम लोगों को राहत नहीं मिल सकी है अब एक बार दोबारा उनको कैंप के नाम पर बुलाकर गुमराह कर भोली भाली जनता को ठगने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कांग्रेस पार्टी को जमाखोरों और भ्रष्टाचारियों की सरकार बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा जारी बजट को राजस्थान सरकार अपने चुनावी प्रचार कार्यक्रम में खर्च कर रही है। राजस्थान सरकार राहत कैंप के नाम पर झूठी वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है। यह कपोल कल्पित जनता को एक बार फिर ठगने का प्रयास है। जिस कांग्रेस सरकार ने पिछले साढे 4 साल के कार्यकाल में जनता का भला नहीं किया वह अब अंत समय में जनता का क्या करेगी?
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तेजी से राष्ट्र ने विकास किया है वह सभी के समक्ष है। कई हजार करोड़ का जल जीवन मिशन योजना के तहत बजट जारी करने के बाद भी अलवर सहित प्रदेश की जनता को पानी के लिए दर-दर भटकने पर मजबूर किया जा रहा है। केंद्रीय योजनाओं के लाभ से आम आदमी हो या किसान आत्मनिर्भर भारत के मंत्र से प्रेरित होते हुए राष्ट्र को पुनः विश्व गुरु के पद पर विभूषित करने के लिए प्रयासरत दिख रहा है। वह निरंतर अधिक से अधिक लोगों तक केंद्रीय योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश