Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सरिस्का क्षेत्र में आया नर भालू

सरिस्का क्षेत्र में आया नर भालू


अलवर। माउण्ट आबू वन्यजीव अभयारण्य से शुक्रवार को एक नर भालू को ट्रॅक्यूलाईज कर सुरक्षित रूप से ट्रांसलोकेट कर दोपहर लगभग डेढ़ बजे सरिस्का लाया गया। सरिस्का में लाने के बाद आरएन मीणा मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक सरिस्का बाघ परियोजना अलवर, डीपी जागावत उप वन संरक्षक बाघ परियोजना सरिस्का, जगदीश दहिया, उप वन संरक्षक विस्थापन, सरिस्का, अरूण कुमार डी सहायक वन संरक्षक सरिस्का, पंकज कुमार मीणा, सहायक वन संरक्षक टहला, दिलीप कुमार गुर्जर क्षेत्रीय वन अधिकारी तालवृक्ष के साथ वरिष्ठ पशु चिकित्सक डा अरविन्द माथुर, डा डीडी मीणा एवं भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के प्रतिनिधि डा अनूप द्वारा नर भालू का ऑब्जरवेशन किया गया। तत्पश्च्यात नर भालू को तालवृक्ष के बीजा घाट एनक्लोजर में पहले से स्थित मादा भालू के साथ रखा गया है। शनिवार को विशेषज्ञो द्वारा ऑब्जरवेशन पश्च्यात आगामी कार्यवाही की जा रही है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश