Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गणपति कंप्यूटर्स में नि:शुल्क आरएससीआइटी महिला बैच का हुआ शुभारंभ

गणपति कंप्यूटर्स में नि:शुल्क आरएससीआइटी महिला बैच का हुआ शुभारंभ

खैरथल। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित नि:शुल्क आरएससीआइटी कंप्यूटर काेर्स बैच का शुभारंभ खैरथल कस्बे में रेलवे स्टेशन राेड़ पर स्थित गणपति कंप्यूटर्स पर किया गया। इस दाैरान आयाेजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथी खैरथल नगरपालिका के पार्षद जाजन मूलानी, पार्षद विनाेद वलेचा, किसान नेता एवं पूर्व पार्षद टिल्लू शर्मा रहे। अतिथियाें की ओर से सेंटर पर फीता काटकर काेर्स का शुभारंभ किया गया तथा सभी चयनित अभयर्थियाें काे नि:शुल्क पुस्तक एवं शिक्षण सामग्री वितरित की गइ । संस्था के निदेशक मनीष मिश्रा ने बताया कि यह काेर्स महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा हर वर्ष नि:शुल्क कराया जाता है । इस वर्ष संस्था की ओर से 15 नि:शुल्क सीटें प्राप्त हुइ है । इस माैके पर अतिथी के रूप में माैजुद पार्षद जाजन मूलानी, विनाेद वलेचा व टिल्लू शर्मा ने सभी महिला अभयर्थियाें काे काेर्स में चयनित हाेने पर बधाइ देते हुए इस स्कीम का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए मार्गदर्शित किया। इस माैके पर संस्था के कंप्यूटर शिक्षक दीपेश पांडे सहित अन्य स्टाफकर्मी माैजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश