Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

निरीक्षण में किया साफ.-सफाई, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन

निरीक्षण में किया साफ.-सफाई, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन


अलवर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व अपर जिला न्यायाधीश श्रीमती मीना अवस्थी के द्वारा अपना घर महिला आश्रम, हनुमान सर्किल तथा पंडित छीतरमल लाटा मानसिक विमंदित पुनर्वास गृहए 60 फ ीट रोड अलवर का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया गया।
प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अवस्थी ने बताया कि अपना घर महिला आश्रमए हनुमान सर्किल अलवर में निरीक्षण के दौरान 91 वृद्ध एवं बेसहारा महिलाए निवासरत पायी गयी। जि़ला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व अपर जिला न्यायाधीश श्रीमती मीना अवस्थी के द्वारा महिला आश्रम में साफ.-सफ ाई, पेयजल व भोजन व अन्य व्यवस्थाओ का अवलोकन किया गया। इस मौके पर आश्रम में निवासरत महिलाओं के स्वास्थ्य रिकॉर्ड व उपलब्ध एवं प्रदान की जा रही दवाइयों के रिकॉर्ड का भी अवलोकन किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गए।
इसके पश्चात जि़ला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व अपर जिला न्यायाधीश श्रीमती मीना अवस्थी के द्वारा पंडित छीतरमल लाटा मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर 35 बालक निवासरत पाए गए। गृह की व्यवस्थाओं एवं रिकॉर्ड का अवलोकन किया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश