Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मंत्री टीकाराम जूली ने सड़क का किया उद्घाटन

मंत्री टीकाराम जूली ने सड़क का किया उद्घाटन

अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने अलवर शहर के वार्ड नंबर 30 में करीब ₹30 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री जूली ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार जन कल्याण के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कल्याण के लिए राज्य सरकार निरंतर विकास कार्य कर रही है वही बजट घोषणाओं में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता को जो विशेष सौगातें दी हैं उनको अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र मीणा, सुदर्शन यादव, तेजपाल सैनी, कृष्ण पालावत, पीसी मीणा, धर्मवीर चौधरी, निहाल सिंह, राधेश्याम, नागपाल पंजाबी सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी वासी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश